एसी विवाद में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार

MLA Baleshvar Sahu

जांजगीर- चांपा। जांजगीर- चांपा जिले के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि जमानतीय धारा लगने के चलते विधायक को छोड़ दिया गया। पुलिस ने विधायक के साथ- साथ उनके पड़ोसी को भी गिरफ्तार किया था। ये पूरा मामले एसी विवाद से जुड़ा हुआ है। विधायक बालेश्वर का पड़ोसी के साथ एसी का आउटर लगाने के लिए विवाद हुआ था। पड़ोसी वीडियो बनाने लगा था तो विवाद और बढ़ गया था। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। MLA Baleshvar Sahu

दरअसल, राठौर नाम के एक व्यक्ति ने थाने में MLA बालेश्वर साहू के नाम पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि विधायक बालेश्वर साहू ने उनके मकान की दीवार पर अपने एसी यूनिट का आउटर लगवा दिया था और हटा नहीं रहे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और एसी आउटर यूनिट को ख़ुद हटवाने लगे। तब विधायक भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ और बात थाने तक पहुंच गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now