[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
शशि थरूर ने की आडवाणी की तारीफ, कांग्रेस ने कहा – ‘यही हमारा उदारवाद और लोकतंत्र’
5 माह से फरार सूदखोर रूबी तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूस, लगड़ाते चलते दिखाई दिया करणी सेना का पूर्व अध्यक्ष
रायपुर में अखिलेश यादव ने कहा – बिहार को नौजवान मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है
उत्तराखंड की रजत जयंती, पीएम मोदी ने दिया 8260 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया
दुष्कर्म का आरोपी विधायक ऑस्ट्रेलिया भागा, एक टीवी चैनल को दिया इंटरव्यू तब मिली पुलिस को जानकारी
फिलीपींस पर सुपर टाइफून फंग-वोंग का खतरा, देश में आपातकाल
राहुल का बड़ा आरोप एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वोटचोरी से बनी सरकार
बिहार में बड़ी संख्या में हैं भूमिहीन, लेकिन चुनावी अभियान में भूमि सुधार पर बात क्यों नहीं? 
दादरा नगर हवेली के पंचायत चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत, कांग्रेसियों के 80 फ़ीसदी नामांकन खारिज
गुजरात ATS ने पकड़े ISIS के तीन आतंकी, बड़े हमलों की साजिश नाकाम
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

शशि थरूर ने की आडवाणी की तारीफ, कांग्रेस ने कहा – ‘यही हमारा उदारवाद और लोकतंत्र’

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: November 9, 2025 5:36 PM
Last updated: November 9, 2025 5:40 PM
Share
Shashi Tharoor
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। थरूर ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की राजनीतिक विरासत का समर्थन किया।

शशि थरूर ने कहा कि जैसे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को उनकी एक ही घटना से परिभाषित नहीं किया जा सकता, वैसे ही दशकों की सार्वजनिक सेवा करने वाले बीजेपी के इस वरिष्ठ नेता का मूल्यांकन भी किसी एक प्रसंग के आधार पर नहीं होना चाहिए।

थरूर के बयान के तत्काल बाद कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि हमेशा की तरह, डॉ. शशि थरूर अपनी बात कह रहे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उनके हालिया बयान से पूरी तरह अलग है। कांग्रेस सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के रूप में उनका ऐसा करना कांग्रेस की विशिष्ट लोकतांत्रिक और उदारवादी भावना को दर्शाता है।

Wishing the venerable Shri L.K. Advani a very happy 98th birthday! His unwavering commitment to public service, his modesty & decency, and his role in shaping the trajectory of modern India are indelible. A true statesman whose life of service has been exemplary. 🙏 pic.twitter.com/5EJh4zvmVC

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 8, 2025

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आडवाणी जी की लंबे वर्षों की सेवा को केवल एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी ही महत्त्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है। जैसे नेहरू जी के पूरे राजनीतिक जीवन को सिर्फ चीन के खिलाफ हुए झटके से नहीं आंका जा सकता, न ही इंदिरा गांधी को केवल इमरजेंसी से परिभाषित किया जा सकता है। उसी तरह की निष्पक्षता आडवाणी जी के साथ भी बरती जानी चाहिए।

कांग्रेस सांसद के ये बयान उस समय आए जब उन्होंने बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनकी लोक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

थरूर ने कहा कि आदरणीय एलके. आडवाणी को 98वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! लोक सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है. वह एक सच्चे राजनेता हैं, जिनका सेवा-समर्पित जीवन अनुकरणीय रहा है।

आडवाणी के लंबे सार्वजनिक जीवन की थरूर द्वारा की गई प्रशंसा पर ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। आलोचकों ने कांग्रेस सांसद पर बीजेपी नेता की विभाजनकारी राजनीति में निभाई भूमिका को सफेदपोश दिखाने का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय हेगड़े ने पलटवार करते हुए कहा कि इस देश में नफरत के बीज बोना किसी भी तरह से लोक सेवा नहीं है। 

शशि थरूर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा था कि लालकृष्ण आडवाणी का लोकसेवा के प्रति समर्पण, विनम्रता, ईमानदारी और आधुनिक भारत को आकार देने में भूमिका अमिट है।

यह भी पढ़ें : शशि थरूर होने का मतलब  

TAGGED:Latest_NewsShashi Tharoor
Previous Article Ruby Tomar 5 माह से फरार सूदखोर रूबी तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूस, लगड़ाते चलते दिखाई दिया करणी सेना का पूर्व अध्यक्ष
Lens poster

Popular Posts

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रायगढ़ से शुरु, हस्ताक्षर अभियान और वोटर अधिकार यात्रा जनसभा हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' ('Vote Chor Gaddi Chhor') कार्यक्रम रायगढ़ से…

By दानिश अनवर

तीन नए मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ की टीम साय में 14 खिलाड़ी, विभाग भी बंट गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया है। राजभवन में सुबह साढ़े 10…

By दानिश अनवर

‘…वोटरों को घर से मत निकलने दो’, बयान देकर फंसे ललन सिंह, FIR दर्ज

पटना। मोकामा में दिए गए भाषण को लेकर पैदा हुए राजनीतिक विवाद के बीच चुनाव…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

murder in mokama
देशबिहार

बिहार में खूनी खेल, मोकामा में RJD नेता की हत्‍या, JDU प्रत्‍याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप

By Lens News Network
Jagdeep Dhankhar
देश

BIG BREAKING : उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा

By नितिन मिश्रा
Air India plane crash investigation
देश

भारत सरकार ने एयर इंडिया क्रैश के मामले में संयुक्त राष्ट्र विमानन संगठन को अंततः दे दी जांच की इजाजत

By Lens News Network
Kolkata Law College Rape Case
देश

कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म, तीन आरोपी  हिरासत में

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?