[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
Delhi Air Pollution: मेसी के कार्यक्रम में दर्शकों ने लगाए AQI-AQI के नारे, CM रेखा स्‍टेडियम में थीं मौजूद
शिवराज न तो नड्डा हैं न नबीन…!
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

उत्तराखंड की रजत जयंती, पीएम मोदी ने दिया 8260 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 9, 2025 3:31 PM
Last updated: November 9, 2025 3:31 PM
Share
SHARE

PM Modi Dehardun Visit उत्तराखंड को अलग राज्य बने आज ठीक 25 साल हो गए। इस खास मौके पर देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में धूमधाम से रजत जयंती समारोह हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया, साथ ही प्रदेश को 8260 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड का सफर कमाल का रहा है, जो हर नागरिक के जज्बे का कमाल है।

खबर में खास
गढ़वाली में किया अभिवादनउत्तराखंड की प्रगतिदो लाख से ज्यादा प्रोजेक्ट चल रहे

गढ़वाली में किया अभिवादन

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत स्थानीय गढ़वाली भाषा में की। उन्होंने कहा ‘देवभूमि उत्तराखंड के भाई-बंधुओं, भैया-भूली, आप सबको मेरा नमस्कार।’ आगे गढ़वाली में कहा ‘2047 तक जब भारत विकसित देशों की कतार में खड़ा होगा, तब हमारा देवभूमि उत्तराखंड भी पूरी तरह तैयार होगा।’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘भाई’ कहकर संबोधित करते हुए पीएम ने तीर्थ स्थलों गंगोत्री-यमुनोत्री की तारीफ की। कहा कि ये जगहें आस्था की धड़कन हैं, जो प्रदेश को नई ताकत देती हैं।कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ जुटी, जो उत्साह से भरी रही।

उत्तराखंड की प्रगति

पीएम ने उत्तराखंड की प्रगति की मिसालें गिनाईं। बताया कि राज्य बनने पर बजट सिर्फ 4000 करोड़ था जो अब एक लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति आई बिजली उत्पादन चार गुना बढ़ चुका है और अब उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश के रूप में चमक रहा है। सड़कों का जाल दोगुना हो गया जिससे कनेक्टिविटी मजबूत हुई। हवाई यात्रा में तो कमाल हो गया पहले छह महीने में 4000 यात्री आते थे, अब हर दिन इतने ही लोग हवाई जहाज से पहुंचते हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ी, मेडिकल कॉलेज एक से दस हो गए। वैक्सीनेशन पहले 25 प्रतिशत से कम था आज हर गांव कवरेज में शामिल है। पीएम बोले, ‘उत्तराखंड आध्यात्मिक जीवन की धड़कन है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और खेल से जुड़े प्रोजेक्ट विकास को नई उड़ान देंगे।’

दो लाख से ज्यादा प्रोजेक्ट चल रहे

पीएम ने कहा कि राज्य में दो लाख से अधिक परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं, जो युवाओं को नौकरियां देंगी और विकास का ‘गेम चेंजर’ साबित होंगी। उन्होंने प्रेरणा देते हुए बोले, ‘जहां चाह, वहां राह। अगर लक्ष्य साफ हो, तो रास्ता खुद बन जाता है। उत्तराखंड ने ये साबित कर दिखाया।’ आपदा प्रबंधन, डेमोग्राफिक बदलाव और जमीन अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर धामी सरकार की तारीफ की। कहा कि जनता की हर मदद का पूरा प्रयास किया गया है।

पर्यटन को बढ़ावा

पीएम ने पर्यटन को मजबूत बनाने के सुझाव दिए। कहा कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की डिमांड बढ़ रही है, हर विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र, होमस्टे और पूरा पैकेज बनना चाहिए। पहाड़ी खाने को पर्यटकों को परोसें, ताकि वे दोबारा लौटें। ‘एक जिला, एक मेला’ अभियान चलाकर फूलदेई, हरेला जैसे स्थानीय पर्वों को दुनिया के नक्शे पर लाएं। ये कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख देंगे।

TAGGED:DEHRADOONMODI UK VISITPM Modi Dehardun VisitTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article दुष्कर्म का आरोपी विधायक ऑस्ट्रेलिया भागा, एक टीवी चैनल को दिया इंटरव्यू तब मिली पुलिस को जानकारी
Next Article Akhilesh Yadav रायपुर में अखिलेश यादव ने कहा – बिहार को नौजवान मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 33,700 करोड़ के विकासकार्यों की देंगे सौगात, 3 लाख लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश      

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो बिलासपुर…

By Amandeep Singh

मंगलयान मिशन से दोगुनी लागत में पूरा हुआ बनारस के चार किमी का रोपवे प्रोजेक्ट

नई दिल्ली। वाराणसी में यातायात की भीड़भाड़ से निपटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

By आवेश तिवारी

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त, 15 दिसंबर से संभालेंगे पदभार

नई दिल्ली। प्रभात खबर के प्रधान संपादक और प्रतिष्ठित पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना…

By दानिश अनवर

You Might Also Like

देश

पुतिन की भारत यात्रा, रूस के राष्ट्रपति को दी गई 21 तोपों की सलामी

By पूनम ऋतु सेन
Habib Tanvir
साहित्य-कला-संस्कृति

कालीबाड़ी और मुहब्बत का फूल

By The Lens Desk
Murder
छत्तीसगढ़

रायपुर के होटल में प्रेमी की हत्या कर नाबालिग प्रेमिका ट्रेन से पहुंच गई बिलासपुर, अगले दिन मां ने थाने में करा दिया सरेंडर

By Lens News
SC ON COMEDIANS
देश

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना और अन्य कॉमेडियनों को लगाई फटकार, कहा- ‘हास्य के नाम पर भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?