[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, मानवता के विरुद्ध अपराधों में दोषी करार
पीएम मोदी के  ‘मेक इन इंडिया’ का सुपर हीरो अवतार अडानी समूह !
कांगो की कोबाल्ट खदान में पुल गिरने से 50 से ज्यादा मौतें, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा, देखें वीडियो
दिल्ली ब्लास्ट केस – NIA ने माना डॉक्टर उमर था सुसाइड बॉम्बर
सऊदी अरब में भयानक बस हादसा, 45 भारतीय यात्रियों की दर्दनाक मौत, उमरा के बाद मदीना लौट रहे थे यात्री
बिहार के नतीजे और आंकड़ों पर सवाल
किताब विमोचन:  ‘अनश्वर’ के पन्‍नों में उतरा दलाई लामा का जीवन
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
देर से स्‍कूल पहुंचने पर ऐसी सजा कि छात्रा की चली गई जान, मां ने लगाया आरोप
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया, हार्मर रहे गेमचेंजर
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देशबिहार

बिहार में खूनी खेल, मोकामा में RJD नेता की हत्‍या, JDU प्रत्‍याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 30, 2025 7:02 PM
Last updated: October 30, 2025 9:06 PM
Share
murder in mokama
SHARE

पटना। मोकामा टाल क्षेत्र में बिहार के चुनावी माहौल के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में जनसुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक और आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दुलारचंद अपने समर्थकों के साथ पीयूष के लिए प्रचार कर रहे थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोकामा टाल के एक गांव में प्रचार के दौरान दो पक्षों में तनातनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट और गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान दुलारचंद के सीने में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

एक्स पर निर्मल राज नामक यूजर ने दावा किया कि मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों ने जनसुराज उम्मीदवार और उनके साथी पर हमला किया, जिससे दुलारचंद की मौत हुई। उन्होंने परिवार के दुख को उजागर करते हुए चुनाव आयोग से अनंत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के एएसपी, ग्रामीण एसपी और पटना के एसएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह झगड़ा प्रचार के दौरान पुरानी दुश्मनी या राजनीतिक दबदबे को लेकर शुरू हुआ हो सकता है।

कौन थे दुलारचंद यादव?

दुलारचंद यादव मोकामा टाल में एक जाना-पहचाना नाम थे। वे कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी थे और आरजेडी के लिए सक्रिय रूप से काम करते थे। 1990 के दशक में लालू के शासनकाल में उनकी इस इलाके में मजबूत पकड़ थी। वे आरजेडी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठित करने में अहम भूमिका निभाने वालों में गिने जाते थे।

राजनीति के अलावा उनका सामाजिक दायरा भी काफी व्यापक था। हाल ही में वे जनसुराज आंदोलन से जुड़े और पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक बन गए। कुछ दिन पहले उनका गाया एक चुनावी गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लल्लू मुखिया का समर्थन किया था।

मोकामा टाल का इलाका लंबे समय से राजनीतिक और आपराधिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। यहां बाहुबल और राजनीति का गहरा गठजोड़ देखा जाता है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कुछ खोखे बरामद किए हैं और छानबीन शुरू कर दी है। बाढ़ के एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है।

TAGGED:Anant SinghDularchand Yadavjdumurder in mokamaTop_News
Previous Article दिल्ली पुलिस का हलफनामा, पूरे भारत में दंगे की साजिश अंजाम देना चाहते थे उमर खालिद और अन्य आरोपी
Next Article Complaint against Rahul राहुल के नाचने वाले बयान पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Lens poster

Popular Posts

महाराष्ट्र की डॉक्टर बलात्कार-आत्महत्या कांड, कांग्रेस ने गृह विभाग को बताया ‘दिवालिया’

Maharashtra Doctor Suicide Case: महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर की बलात्कार और…

By पूनम ऋतु सेन

एनआईए ने साध्वी प्रज्ञा के लिए मांगी सजा-ए-मौत

लेंस ब्यूरो! दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को 2008 के मालेगांव बम विस्फोट…

By Lens News

BJP शासित प्रदेशों से थोक में IAS बने बिहार में सामान्य पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार चुनाव में नौकरशाहों की नियुक्ति में भाजपा शासित…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

mahaagathabandha manifesto
देशबिहार

नौकरी, बिजली, पुरानी पेंशन के अलावा महागठबंधन के घोषणापत्र में जानिए और क्‍या है?

By आवेश तिवारी
MBBS-BAMS INTEGRATION
सेहत-लाइफस्‍टाइल

MBBS-BAMS इंटीग्रेशन पर विवाद, IMA ने बताया ‘अवैज्ञानिक’ और मरीजों के लिए खतरनाक

By पूनम ऋतु सेन
Bhupesh Baghel
छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने पूछा – किस स्कूल में पढ़े हैं विष्णु देव साय?

By दानिश अनवर
अन्‍य राज्‍य

दिल्ली बनी फुलेरा, सीएम संग पतिदेव भी ले रहे अधिकारियों की बैठक

By आवेश तिवारी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?