[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन
पंकज चौधरी को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनाने के पीछे कौन सी राजनीति है?
अब VB-G RAM G के नाम से जानी जाएगी MGNREGA, सांसदों को बांटी गई बिल की कॉपी
तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हत्याएं: डॉ. दिनेश मिश्र
नितिन नबीन: छत्तीसगढ़ की जीत से लेकर वंशवाद और आरएसएस की पसंद के सवाल तक
संगीता बरूआ बनीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
DSP कल्पना वर्मा–दीपक टंडन केस : आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के अतीत पर उठे गंभीर सवाल, फर्जीवाड़े से लेकर घोटालों के नेटवर्क तक चर्चा
छत्तीसगढ़ आईपीएस प्रखर पांडेय का हृदयघात से आकस्मिक निधन
बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बनाए गए BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नए विधानसभा भवन में कांग्रेस के बहिष्कार से सदन की शुरुआत
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म, तीन आरोपी  हिरासत में

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: June 27, 2025 3:52 PM
Last updated: June 27, 2025 4:46 PM
Share
Kolkata Law College Rape Case
SHARE

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के कसबा क्षेत्र में साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के परिसर में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच हुई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कसबा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक पूर्व छात्र और दो मौजूदा छात्र शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में 31 वर्षीय मनोजीत मिश्रा, जो कॉलेज का पूर्व यूनिट अध्यक्ष रह चुका है, 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रोमित मुखर्जी उर्फ प्रोमित मुखोपाध्याय शामिल हैं। मिश्रा और अहमद को 26 जून की शाम तालबागान क्रॉसिंग के पास पकड़ा गया, जबकि प्रोमित को 27 जून की तड़के 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। अदालत ने आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

कॉलेज परिसर में हुई घटना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कथित दुष्कर्म कॉलेज की इमारत के भीतर ही हुआ। पीड़िता का प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण हो चुका है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक जांच की प्रतीक्षा की जा रही है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत की अनुमति दी।

विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कोलकाता पुलिस को रथ यात्रा के लिए दीघा भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री को अब अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। हम इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे।”

राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना पर लिया स्वतः संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग के अनुसार, एक विधि छात्रा के साथ दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इस मामले में गहरी चिंता जताई है और बीएनएस के संबंधित प्रावधानों के तहत त्वरित और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने पीड़िता को बीएनएसएस की धारा 396 के तहत मुआवजा, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता प्रदान करने पर जोर दिया है। आयोग ने तीन दिनों के भीतर इस मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

TAGGED:Kolkata Law CollegeRape CaseTop_News
Previous Article Khalistani Ugrawad World View : खालिस्तानी उग्रवादियों के खिलाफ क्या साथ हैं भारत-कनाडा?
Next Article Modi & Emergency आपातकाल पर मोदी की कहानियां उनकी डिग्रियों जैसी हैं!
Ad Exhibition Lens

Popular Posts

बदहाल बिहार

कभी कथित तौर पर "जंगलराज" से नवाजे जा चुके बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था की…

By The Lens Desk

गजा में इस्राइल का ताजा हमलाः संघर्ष विराम के नाम पर छलावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर तीन हफ्ते पहले इस्राइल और हमास के बीच…

By Editorial Board

अडानी और सीएम साय पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, पोस्ट कर बताया – किस बात के लिए करना पड़ा पांच साल इंतजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मौजूदा सीएम और उद्योगपति गौतम…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Attack On Sushil Kedia Office
अन्‍य राज्‍य

भाषा विवाद को लेकर निवेशक केडिया के आफिस में तोड़फोड़

By Lens News Network
Corona Vaccine
देश

सिद्धारमैया ने हार्ट अटैक से मौतों के लिए कोरोना वैक्सीन को ठहराया जिम्मेदार

By अरुण पांडेय
Aus vs Ind
खेल

ऑस्ट्रेलिया से दूसरा वनडे हारा भारत, सीरीज भी गंवाई, कोहली लगातार दूसरे मैच में नहीं खोल सके खाता

By दानिश अनवर
Nepal Gen Z Protest
सरोकार

नेपाल के प्रजातंत्र के लिए कलम और बंदूक उठाई थी रेणु ने

By अपूर्व गर्ग

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram

kofbola resmi

kofbola resmi

kofbola

link daftar bola

sabung ayam online

kyndrasteinmann.com

judi bola parlay

agen parlay

kofbola

situs toto

sbet11

toto sbet11

www.miniature-painting.net

link kofbola

daftar link kofbola

link kof bola

okohub.com

sbet11

kofbola parlay

situs bola parlay

https://p2k.itbu.ac.id/

https://www.dsultra.com/

https://stimyapim.ac.id/

  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?