[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

गुजरात ATS ने पकड़े ISIS के तीन आतंकी, बड़े हमलों की साजिश नाकाम

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 9, 2025 12:32 PM
Last updated: November 9, 2025 1:03 PM
Share
SHARE

ISIS Terrorist Arrested: देश में आतंक के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी ने एक बार फिर कमाल दिखाया है। गुजरात के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने ISIS के तीन प्रशिक्षित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आतंकी देश के अलग-अलग राज्यों में धमाकेदार हमले करने की तैयारी में जुटे थे। खुफिया जानकारी के आधार पर चली इस कार्रवाई से एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है जो लोगों की जान को जोखिम में डाल सकती थी।

खबर में खास
हथियारों की डील के लिए पहुंचे थे गुजरातउत्तर प्रदेश और हैदराबाद का लिंक, 30-35 साल के युवा थे संदिग्धइराक से निकला वैश्विक खतरा

हथियारों की डील के लिए पहुंचे थे गुजरात

गांधीनगर में हुई इस गिरफ्तारी में ATS की टीम ने संदिग्धों को हथियारों का लेन-देन करने के ठीक वक्त पकड़ा। ये तीनों युवक पूरी तरह ट्रेंड थे और ISIS के इशारों पर काम कर रहे थे। महीनों से इन पर नजर रखी जा रही थी, क्योंकि ये नौजवानों को बहकाकर आतंक के रास्ते पर धकेलने की कोशिश भी कर चुके थे। इससे पहले झारखंड के रांची जैसे इलाकों से भी ऐसे तत्वों को पकड़ा गया था जो इसी नेटवर्क का हिस्सा थे। ATS के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, ‘ये गिरफ्तारियां इंटेलिजेंस इनपुट्स पर आधारित थीं। इनके पास से कई अहम सुराग मिले हैं, जो आगे की जांच में मदद करेंगे।

उत्तर प्रदेश और हैदराबाद का लिंक, 30-35 साल के युवा थे संदिग्ध

गिरफ्तार तीनों आतंकियों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। इनमें से दो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं जबकि तीसरा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से ताल्लुक रखता है। खुफिया एजेंसियों को शक था कि ये लोग देशभर में फैले ISIS के छोटे-छोटे ग्रुप्स को जोड़ने का काम कर रहे थे। UP के इन संदिग्धों का कनेक्शन राज्य के कुछ संवेदनशील इलाकों से जुड़ा हुआ निकला है जहां पहले भी कट्टरता के मामले सामने आ चुके हैं।

इराक से निकला वैश्विक खतरा

ISIS की जड़ें 2003-2011 के इराक युद्ध में खोजी जा सकती हैं। अबू मुसाब अल-जर्कावी जैसे नेताओं ने शुरू में अल-कायदा इन इराक (AQI) के नाम से क्रूर हमले किए जो निर्दोषों की जान लेते थे। 2006 में जर्कावी की मौत के बाद ये संगठन छोटे गुटों से मिलकर ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक’ (ISI) बना। इसका मकसद था न सिर्फ इराक में दबदबा कायम करना, बल्कि दुनिया भर के कट्टरपंथियों को एकजुट करना। हालांकि 2007 तक इसकी गतिविधियां कम हुईं क्योंकि स्थानीय लोगों को इनके कठोर रवैये से नाराजगी हुई और अमेरिका की नई रणनीति ने इन्हें पीछे धकेला।

TAGGED:ISIS Terrorist ArrestedTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे थे लेकिन बीत गए 3285 दिन!
Next Article दादरा नगर हवेली के पंचायत चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत, कांग्रेसियों के 80 फ़ीसदी नामांकन खारिज
Lens poster

Popular Posts

एक्टर साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से दुबई के बुर्ज खलीफा में की दूसरी शादी

फिल्म ‘स्‍टाइल’ और 'एक्सक्यूज मी’ में नजर आ चुके एक्टर साहिल खान ने दूसरी बार…

By The Lens Desk

मानसून सत्र हंगामेदार, लेकिन इस मामले पर पक्ष-विपक्ष एकजुट  

नई दिल्‍ली। संसद का मानसून सत्र आज भले ही हंगामेदार रहा हो। कई मुदों पर…

By अरुण पांडेय

पीएम का ऐलान, बिहार में डेमोग्राफी मिशन जल्‍द

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी खास मेहरबान हैं। आज बोधगया में…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Ramkesh Meena murder case
देश

रामकेश मीना मर्डर केस: पहले गला दबाया, फिर शव पर घी, तेल और शराब डालकर लगा दी आग, जानिए सिलेंडर ब्‍लास्‍ट का सच!

By अरुण पांडेय
dead economy
देश

ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी से अलग कार्ति, थरूर और शुक्ला की राय

By आवेश तिवारी
Mauritania Sea Incident
दुनिया

मॉरिटानिया के तट पर समुद्र में पलटी नाव, गांबिया के 69 प्रवासियों की मौत

By Lens News
C
छत्तीसगढ़

शांति नगर के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को साय सरकार की हरी झंडी, बीटीआई मैदान के आसपास भी टूटेंगे जर्जर भवन और मकान

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?