[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कफ सीरप तस्करी के आरोपी बाहर, अमिताभ ठाकुर सलाखों में
ऑपरेशन सिंदूर के दाग भूल भारत ने की चीनियों की आवाजाही आसान
AIIMS रायपुर को सिंगापुर में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ पोस्टर अवॉर्ड’
डीएसपी पर शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
11,718 करोड़ की लागत से होगी डिजिटल जनगणना, 1 मार्च 2027 को आधी रात से होगी शुरुआत
तेलंगाना पंचायत चुनाव: कांग्रेस समर्थित उम्‍मीदवारों की भारी जीत, जानें BRS और BJP का क्‍या है हाल?
MNREGA हुई अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’, जानिए कैबिनेट ने किए और क्‍या बदलाव ?
उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी और शीतलहर जारी, दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार
इंडिगो क्राइसिस के बाद DGCA ने लिया एक्शन, अपने ही चार इंस्पेक्टर्स को किया बर्खास्त,जानिये क्या थी वजह
ट्रैवल कारोबारी ने इंडिगो की मनमानी की धज्जियां उधेड़ी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

दुष्कर्म का आरोपी विधायक ऑस्ट्रेलिया भागा, एक टीवी चैनल को दिया इंटरव्यू तब मिली पुलिस को जानकारी

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: November 9, 2025 2:20 PM
Last updated: November 9, 2025 2:20 PM
Share
SHARE

पंजाब के पटियाला जिले से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है और अब वो देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। दो महीने से फरार चल रहे पठानमजरा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में खुद को बेकसूर बताया था और पंजाब सरकार पर हमला बोला था, पुलिस अब उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी में है।

खबर में खास
दो महीने से फरार: कैसे शुरू हुआ मामलाऑस्ट्रेलिया से इंटरव्यू: ‘बैल पर लौटूंगा, सरकार विधायकों को दबाती है’विधायकी पर असर?

दो महीने से फरार: कैसे शुरू हुआ मामला

सनौर हलके से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा 2 सितंबर से गायब हैं। 1 सितंबर को पटियाला के सिविल लाइन थाने में एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया। महिला जिरकपुर की रहने वाली है। पुलिस ने करनाल (हरियाणा) के डबरी गांव में उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन पठानमजरा ने पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि भागते वक्त उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी भी की। पुलिस दो महीने से उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया से इंटरव्यू: ‘बैल पर लौटूंगा, सरकार विधायकों को दबाती है’

7 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक ऑस्ट्रेलिया-आधारित पंजाबी चैनल का इंटरव्यू वायरल हुआ, जिसमें पठानमजरा ने केस को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि वो जमानत मिलने के बाद ही पंजाब लौटेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए बोले, “मान साहब को पंजाब के मुद्दों से कोई मतलब नहीं। वो दिल्ली के अरविंद केजरीवाल के इशारे पर चलते हैं। सरकार विधायकों की आवाज दबाने के लिए ये सब कर रही है।” पठानमजरा ने दावा किया कि उनकी विधायकी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अभी सजा नहीं हुई है।

विधायकी पर असर?

हालाँकि बिना सजा के विधायकी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सजा होने पर ही सदस्यता रद्द हो सकती है। दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस अब इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी, ताकि पठानमजरा को वापस लाया जा सके। यह नोटिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तलाश तेज कर देगा।यह मामला AAP सरकार के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया है। पार्टी ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस जांच जारी रखे हुए है, और आगे की कार्रवाई पर नजर टिकी है।

TAGGED:AAPTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article फिलीपींस पर सुपर टाइफून फंग-वोंग का खतरा, देश में आपातकाल
Next Article उत्तराखंड की रजत जयंती, पीएम मोदी ने दिया 8260 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया
Lens poster

Popular Posts

Hurting Rahul’s campaign

Karnataka deputy chief minister DK Shivakumar singing the RSS anthem in the assembly reflects the…

By Editorial Board

गुजरात हाईकोर्ट में टॉयलेट में बैठकर ऑनलाइन सुनवाई में शामिल हो गया शख्स

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली गुजरात हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही ऑनलाइन…

By Lens News Network

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब से 14 की मौत, 5 गिरफ्तार, प्रशासन जांच में जुटा

द लेंस डेस्क। पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब (poisonous liquor)…

By Lens News Network

You Might Also Like

SIPRI REPORTभारत का सैन्य खर्च 1.6 फीसदी बढ़ा, पाकिस्तान से 9 गुना ज्यादा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
आंकड़ा कहता है

1.6 फीसदी बढ़ा भारत का सैन्य खर्च, पाकिस्तान से 9 गुना ज्यादा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

By Lens News
JYOTI MALHOTRA
अन्‍य राज्‍य

ज्योति मल्होत्रा मामले में हिसार पुलिस का प्रेस नोट, मीडिया को संयम बरतने की हिदायत

By पूनम ऋतु सेन
Amit Malviya
देश

अमित मालवीय का टूटा पुल केंद्र का बनाया निकला

By आवेश तिवारी
BIHAR KATHA
लेंस रिपोर्ट

बाढ़ से निपटने के लिए कितनी तैयार है बिहार सरकार ?

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?