अल्ट्राटेक सेंचुरी सीमेंट फैक्ट्री में आंदोलन करने पर मजबूर श्रमिक

रायपुर। तिल्दा में अल्ट्राटेक बैकुंठ सेंचुरी सीमेंट प्लांट (Ultratech Century Cement) में चल रही मजदूरों की हड़ताल अब तक जारी है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नया मैनेजमेंट श्रमिक विरोधी रवैया अपना रहा है और बिना किसी नोटिस के 150 मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

आंदोलन को लीड कर रहे श्रमिक नेताओं ने कहा कि प्रबंधन मजदूरों के साथ अन्याय कर रहा है। पहले का प्रबंधनन सही था, लेकिन नए प्रबंधन ने खुद कंपनी का गेट बंद कर दिया और कहा कि कंपनी घाटे में है, इसलिए मजदूरों की अब ज़रूरत नहीं है।

फैक्ट्री के मजदूरों ने अपनी चार प्रमुख मांगें रखी हैं।

इसमें पहली मांग श्रमिक प्रतिनिधियों का निलंबन वापस लेने, 150 मजदूरों को बिना शर्त काम पर वापस रखने, पूर्व की बकाया बोनस राशि तुरंत बहाल करने और मजदूरों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग रखी है।

इस आंदोलन की वजह से प्लांट का उत्पादन लगभग ठप हो गया है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

इस बीच 17 अक्टूबर को श्रमिकों ने रैली भी निकाली थी।

अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में श्रमिकों ने मेनेजमेंट एवं श्रमिकों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए सुंदरकांड पाठ किया गया। ताकि प्रबंधक एवं श्रमिकों की हड़ताल में चर्चा बातचीत के द्वारा समस्याओं एवं मांगों पर समाधान निकला जा सके।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now