महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को क्यों नही मिली 20वीं किश्त?

Mahtari Vandan Yojna

रायपुर। 5 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताए महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त में 5 लाख महिलायें कम कैसे हो गई? इनको 20वीं किश्त की राशि क्यों नहीं दी गई?

धनजंय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महतारी वंदन योजना की शुरूआत की तो 70 लाख महिलाओं को 655 लाख करोड़ रुपया दिये थे। अब गृहमंत्री शाह 20वीं किश्त में 6494768 हितग्रहियों को 609 लाख करोड़ जारी किये हैं। महतारी वंदन की शुरूआत में ही प्रदेश की 40 प्रतिशत से अधिक महिलायें इस योजना से जुड़ी नही है, अब 5 लाख हितग्राहियों को हटा दिया गया। तो क्या ये माना जाए कि मोदी की गारंटी खत्म हो रही है?

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान महतारी वंदन योजना से नहीं जुड़ पायी महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का वादा किया गया था और मात्र बस्तर में कुछ महिलाओं को इससे जोड़ा गया। प्रदेश की बाकी महिलाओं को इसका अवसर नहीं दिया गया। अब महतारी वंदन योजना से जुड़ी 5 लाख महिलाओं को बाहर किया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने महिलाओं के साथ धोखा देने का आरोप सरकार पर लगाया है। असल मायने में बीजेपी मोदी की गारंटी के नाम से बड़े-बड़े वादे किए हैं और सत्ता हासिल की है। सत्ता मिलने के बाद उन वादों को पूरा करने में इनके हाथ कांप रहे हैं इसीलिए इस योजना से जुड़ी महिलाओं को बाहर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना 18 वीं किस्त जारी, 647 करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now