लोकसभा में संध्या राय को कौन डिक्टेट कर रहा था? चर्चा गरम

February 10, 2026 6:46 PM
Sandhya Ray

नई दिल्ली। लोकसभा में भारी गहमा गहमी और लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दिए जाने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 9 फरवरी को पीठासीन अध्यक्ष संध्या राय (Sandhya Ray) जिस पुरुष के पीछे से आती आवाज पर सुर में सुर मिला रही थीं वो कौन था? दरअसल उस रोज स्पीकर ओम बिड़ला के जाने के बाद संध्या राय जो कि पीठासीन सभापति हैं ने अध्यक्ष का कार्य संभाला।

उस रोज राहुल गांधी ने खड़े होकर कहा कि स्पीकर साहब ने खुद कहा था कि बजट चर्चा से पहले मुझे बोलने दिया जाएगा अब अपने वादे से पीछे क्यों हट रहे हैं? मैं सिर्फ़ जानना चाहता हूं, क्या मुझे अपने मुद्दे रखने की इजाजत है या नहीं? संध्या राय ने कहा बजट पर बोलना है तो बोलिए नहीं तो बैठ जाइए? इसके अलावा संध्या राय जो कुछ भी कह रही थी उन्हें पीछे से कोई डिक्टेट कर रहा था जिसका वीडियो अब सामने आया है। 

मध्य प्रदेश के भिंड की सांसद संध्या राय ने उस रोज दोपहर के 2 बजट पर चर्चा कराई लेकिन राहुल गांधी कुछ बोलने के लिए अपनी सीट पर खड़े हो गए। हालांकि बोलने की बारी शशि थरूर की थी, लेकिन बोलना राहुल गांधी चाह रहे थे.l स्पीकर की जिम्मेदारी संभाल रहीं संध्या राय ने राहुल गांधी को रोक लिया।

उन्होंने कहा कि मेरे पास आपका कोई नोटिस नहीं है। बिना प्रक्रिया के कोई चर्चा नहीं होगी। अगर आपको बजट पर बोलना है तो बोलिए, वरना बैठ जाइए।  यह सारी बातें उन्हें पीछे से कोई डिक्टेट कर रहा था।

स्पीकर ओम बिरला के रहते भी राहुल गांधी नहीं बोल पाए, संध्या राय के सामने भी बोल नहीं पाए अब इसमें अलग विवाद चल ही रहा है कि सरकार राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। राहुल गांधी के मुकाबले संध्या राय जूनियर सांसद हैं। संध्या केवल बार संसद में चुनाव जीतकर आई हैं, लेकिन स्पीकर की कुर्सी पर बैठती हैं तो राहुल गांधी मैडम स्पीकर का आदेश टाल नहीं सकते।

यह भी पढ़ें : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर राहुल गांधी और टीएमसी सांसदों के दस्‍तखत नहीं, जानें क्‍या है वजह?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now