कांग्रेस और सपा में टिकट बंटवारे के मुद्दे पर घमासान


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और सपा सीट बंटवारे के मुद्दे पर बात संकट में पड़ गई है। सोमवार को कांग्रेस की ओर सपा से 131 सीटों की मांग की गई, इसके जवाब में मंगलवार को सपा ने कांग्रेस को महज 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है इसमें कांग्रेस के गढ़ मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली में भी सपा ने कांग्रेस के एक सीट देने की पेशकश की गई, जबकि कांग्रेस दोनों जगहों की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
मंगलवार को हुई बातचीत में कांग्रेस ने अपने पिछले प्रस्ताव को संशोधित करते हुए 120 सीटों की मांग रखी।

सीटों के लिए अनुचित मांग कर रही कांग्रेस- सपा

सपा के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सीटों के लिए अनुचित मांग कर रही है और इसके कारण कोई भी फॉर्मूला तय करने में मुश्किल हो रही है। सूत्र ने कहा, “सोमवार की मीटिंग में भी हमने कांग्रेस नेताओं से वह फॉर्मूला मांगा, जिसके आधार पर वे 131 सीटें मांग रहे हैं। करीब 30 सीटों के बारे में उन्होंने कहा कि ये वे सीटें हैं जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आगे थे, लेकिन बाकी 90 सीटों का क्या? ये बहुत अहम चुनाव है, ऐसे में हमसे उन्हें सीटें मांगने के लिए कोई ठोस फॉर्मूला लेकर आना होगा।”

विशिष्ट फॉर्मूले के आधार पर दी गई सीट

सूत्र ने आगे कहा कि उन्हें जो 26 सीटें ऑफर की गईं है, वो एक विशिष्ट फॉर्मूले के आधार पर दी गई है। आगे फॉर्मूला बताते हुए कहा, “26 में से चार सीटें ऐसी हैं, जहां 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर थी, जबकि उस चुनाव में कांग्रेस दो सीटें जीती थीं। हम पार्टी को 20 अन्य सीटें ऑफर कर रहे हैं।”

सपा कहां-कहां सीट कर रही ऑफर?

कांग्रेस 2022 के चुनाव में रामपुर खास और फरेंदा की सीट जीती थी, जबकि मथुरा, खेड़ागढ़ (आगरा), अमेठी की जगदीशपुर और कानपुर की किदवई नगर पर दूसरे नंबर पर रही थी।

वहीं, अन्य 20 सीटें हैं- मोदीनगर (गाजियाबाद), बागपत, जेवर (गौतमबुद्ध नगर), हापुड, खुर्जा (बुलंदशहर), स्याना (बुलंदशहर), खैर (अलीगढ़), मांट (मथुरा), इगलास (हाथरस), फतेहपुर सीकरी (आगरा), आगरा उत्तर (आगरा), गोविंद नगर (कानपुर), बिलग्राम-मल्लानवां (हरदोई), गोरखपुर सिटी, नानपारा (बहराइच), पडरौना (कुशीनगर), खजानी (संत कबीर नगर), पिंडरा (वाराणसी), फाजिलनगर (कुशीनगर) और वाराणसी छावनी।

प्रदेश की इन 20 सीटों पर गौर से देखने पर पता चलता है कि 11 सीटें पश्चिमी यूपी में हैं, जहाँ संगठन के स्तर पर SP को अपेक्षाकृत कमजोर माना जाता है; दो सीटें मध्य यूपी में हैं और सात सीटें पूर्वी यूपी में हैं।

कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

सपा की ओर से जारी की गई सूची पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सीट-बंटवारे की बातचीत में शामिल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “हम जल्द ही एक औपचारिक बयान देंगे। लेकिन अभी के लिए, हम बस इतना कह सकते हैं कि यह बात बहुत नाराज करने वाली है। वे हमें अमेठी और रायबरेली में सिर्फ एक सीट कैसे दे सकते हैं? वे 403 में से हमें 26 सीटों की सूची कैसे दे सकते हैं? हमने लोकसभा चुनाव में 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हम बैठक के बाद इस पर बात करेंगे।”

2022 के क्या रहे नतीजे

पश्चिमी यूपी की जिन 11 सीटों की पेशकश सपा ने की है, उन पर 2022 में भाजपा ने जीत हासिल की थी और उस समय अखिलेश यादव की पार्टी की सहयोगी रही जयंत चौधरी की RLD, इनमें से सात सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी। वहीं, बसपा भी दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रही, जबकि सपा भी दो सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। मध्य यूपी की दो सीटों में से, सपा बिलग्राम-मल्लावां में दूसरे नंबर पर रही, जबकि गोविंद नगर सीट पर उसे 80,896 वोटों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

पूर्वी यूपी की 7 सीटों में से, सपा सभी पर दूसरे नंबर पर रही। ये सभी सीटें एनडीए के खाते में गईं, जिनमें से छह पर भाजपा और एक सीट (नानपारा) पर अपना दल (सोनेलाल) ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्वाचन क्षेत्र, गोरखपुर शहरी, भी इन्हीं सीटों में शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now