मोदी और शाह से जब मैं मिलकर आता था पड़ जाता था छापा: भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel

रायपुर। सुप्रसिद्ध अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल को दिए गए एक साक्षात्कार में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने खुलासा किया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उन्हें भाजपा में शामिल करना चाहते थे। कपिल सिब्बल यू ट्यूब पर ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ नाम का एक शो संचालित करते हैं उनके इस शो में अब तक कई बड़ी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं।

कपिल सिब्बल के नए एपिसोड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमंत्रित थे।

जब कपिल सिब्बल ने भूपेश बघेल से पूछा कि क्या मोदी और शाह ने कभी भाजपा में शामिल होने के लिए कोई दबाव डाला था? तो जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि एक-दो बार मुझे गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई अवसरों पर मुझे आमंत्रित किया था?

जब दोनों नेता मुझे बुलाते थे तो मैं यह समझ नहीं पाता था कि मुझे किसलिए बुलाया गया है, लेकिन उनका इशारा बाद में समझ में आया। जब मैं उनसे मिलकर आता था तो उसके बाद और ज्यादा छापा पड़ता था।

फिर वे पूछते थे कि आपको कैसे मदद करें। उनकी लाइन यहीं होती थी कि आपके खिलाफ कौन-कौन से केस चल रहे हैं ? कौन-कौन से अधिकारी आपके विश्वसनीय हैं?

बघेल ने कपिल सिब्बल को कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें इस बात का सुखद आश्चर्य भी होता था कि विपक्ष में होने के बावजूद दोनों नेता उनकी मदद के लिए तत्पर है।

इंटरव्यू में बघेल यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं कि जब जब मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलता था तो यह जरूर कहता था कि मैं विपक्ष में हूं और विपक्ष का धर्म है कि आपकी आलोचना करुं। बावजूद इसके आप सहयोग करना चाहते हैं तो ठीक है।

भूपेश बघेल का कहना था कि मैं बस इतना कहकर जाता था और आठवें दिन फिर से  छापा पड़ जाता था। एक बार मैंने प्रधानमंत्री को फोन पर कहा कि आपने तो मदद करने को कहा था, लेकिन इधर तो रेड डलवा दी। उधर से प्रधानमंत्री का जवाब था कि मैं अधिकारियों से बात करके देखता हूं।

यह भी पढ़ें : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर राहुल गांधी और टीएमसी सांसदों के दस्‍तखत नहीं, जानें क्‍या है वजह?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now