विकास शील बने नए मुख्यसचिव, 30 सितंबर को लेेंगे अमिताभ जैन की जगह, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

CG Govt

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने गुरुवार को नए मुख्य सचिव का आदेश जारी कर दिया है। 1994 बैच के आईएएस विकास शील को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। 30 सितंबर को वर्तमान मुख्यसचिव अमिताभ जैन के रिटायर होने के बाद वे इस पद को संभालेंगे।

30 सितंबर को अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। उनके पद पर नियुक्ति का आदेश 5 दिन पहले ही सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार की तरफ से जारी किया गया।

मुख्यसचिव अमिताभ जैन 30 जून को रिटायर होने वाले थे। लेकिन, उस वक्त उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिला। 30 सितंबर तक का एक्सटेंशन है। ऐसे में आईएएस विकास शील को फिलीपींस से बुलाकर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी जा रही है।

विकासशील अब तक फिलीपींस की राजधानी मनाला में एशियाई विकास बैंक में अब तक बतौर कार्यकारी निदेशक के तौर पर पदस्थ रहे विकास शील को 15 सितंबर को ही रिलीव कर दिया गया था। वे भारत पहुंच भी गए थे।

विकास शील को उनसे सीनियर 1991 बैच की रेणु पिल्लै, 1992 बैच के सुब्रत साहू, 1993 बैच के अमित अग्रवाल को दरकिनार कर मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। इसके अलावा 1994 बैच के हिसाब से सिनयारिटी की बात करें तो ऋचा शर्मा, विकास शील की पत्नी निधि छिब्बर भी उनसे सीनियर हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की पसंद से अलग मुख्य सचिव… संदेश क्या है?

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now