मध्यप्रदेश में SECL की भूमिगत कोयला खदान में छत गिरा, 2 मजदूरों की मौत, 7 घायल

SECL

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर क्षेत्र में SECL के बंगवार भूमिगत कोयला खदान में हादसा हो गया। शुक्रवार की दोपहर खदान की छत गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 7 मजदूर घायल हो गए हैं। एक मजदूर की हालत गंभीर है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छत की मिट्टी कमजोर हो गई थी जिसके कारण छत गिर गई। घटना ने एक बार फिर भूमिगत खदानों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

SECL के सोहागपुर क्षेत्र में बंगवार भूमिगत कोयला खदान स्थित है। इसी खदान में स्टापिंग वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी शुक्रवार की दोपहर में छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इस जगह पर काम कर रहे बल्लू कोल और गोलू बैगा नाम के मजदूरों के ऊपर छत गिर गई और उनको मौके पर ही मौत हो गई।

खबर की जानकारी मिलते ही खदान के प्रबंधन, सुरक्षा अधिकारियों समेत बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।

दूसरी पाली में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को दूसरी पाली के समय करीब साढ़े तीन बजे हुआ। दरअसल जब मजदूर खदान के अंदर स्टापिंग वॉल का काम कर रहे थे।

मौके पर मौजूद रहे अन्य लोगों ने बताया कि छत का काम चल रहा था, तभी कमजोर मिट्टी और चट्टानी हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में सभी मजदूर आ गए थे, घटना के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

इस घटना में मजदूरों को एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल बुढ़ार और शहडोल के जिला अस्पताल ले जाकर भारती कराया गया। इस हादसे में मजदूरों के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है।

खदान प्रबंधन ने शुरू की जांच

हादसे की जानकारी लगने के बाद मौके पर खदान प्रबंधन के आला– अधिकारी पहुंचे। हादसे की जांच खान सुरक्षा निदेशालय (डीजीएमएस) की जबलपुर टीम करेगी।

शनिवार को टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना करेगी। यह रूफ फॉल की घटना है या मेन फॉल की इसकी जांच की जाएगी।प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से तत्काल बंद कर दिया गया है।

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि निर्माण कार्य के वक्त ऊपरी परत कमजोर होने के कारण धंस गई थी। हादसा का असल कारण तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एसईसीएल की बंगवार में भूमिगत कोयला खदान धंसने की घटना की सूचना मिलने पर निजी हॉस्पिटल शहडोल में पहुंचकर भर्ती घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तथा मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि 4 व्यक्ति घायल हुए।

उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्तियों को कंपनियां द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी एवं घायलों का उपचार एक निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है तथा बेहतर उपचार करने हेतु चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में यातायात आरक्षक को रील बनाना पड़ा महंगा, 15 दिन तक ड्यूटी से गायब और मीडिया में सोशल, सस्पेंड

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now