DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों ऐंठने का आरोप लगाने वाला कारोबारी गिरफ्तार, AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

छत्तीसगढ़ की तत्कालीन DSP कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों रुपए ऐंठने का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन की गिरफ्तारी हुई है। बिलासपुर पुलिस ने फर्जी खबरें प्रकाशित कर लोगों को ब्लैकमेल करने मामले में रायपुर से अरेस्ट किया है।

दीपक एक न्यूज पोर्टल चलाता है। आरोप है कि वह AI की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करता था। इसके जरिए दबाव बनाकर उगाही करता था।।। पुलिस ने दीपक को न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से पकड़ा है। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं।।। बिलासपुर पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी तस्वीरों को AI से एडिट कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं। इससे उनकी छवि खराब करने और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।

जांच के दौरान दीपक टंडन (46) की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लोकेशन रायपुर में मिलने के बाद टीम ने 6 नवंबर को अपार्टमेंट में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

दो मोबाइल जब्त, बाकी लोगों की भूमिका की जांच

गिरफ्तार आरोपी दीपक के खिलाफ पहले भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। उसके मोबाइल फोन पर पोर्टल से जुड़े कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने के बाद दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के आरोपों, डिजिटल मटीरियल और दूसरे नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या है DSP कल्पना वर्मा केस ?

बता दें कि, रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ रहीं DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि, DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए।

इस बीच DSP कल्पना ने बातचीत में बताया था कि, टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं। इस मामले में उन्होंने लीगल एक्शन लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ जाने की बात कही थी। वहीं, आरोपों पर कहा कि, ये सिर्फ इसलिए किया गया है, क्योंकि टंडन हमारे पैसे वापस नहीं लौटा पा रहा था।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now