छत्तीसगढ़ में एक साथ दिया जाएगा तीन महीने का राशन

June 16, 2025 9:23 PM
ration shop

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को 17 जून को राशन की दुकानों में राशन का वितरण किया जाएगा। इस बार एक साथ तीन महीने का राशन ग्राहकों को दिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को निर्देश दिया गया है कि एक साथ तीन महीने का राशन ग्रहकों को दिया जाए। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए तीन महीने का राशन एक साथ वितरित किया जा रहा है। इससे पहले दो महीनों का राशन दिया जाता था। लोगों को परेशानी ना हो इसलिए तीन महीने का राशन दिया जाएगा।ration shop

जानकारी के अनुसार, सरकार के पास चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। चावल ओवरलोड होने के चलते तीन महीने का राशन दिया जाना तय किया गया है। इससे सरकार के पास गोदाम में खाली जगह बच जाएगी। इसके आलावा बरसात भी एक कारण है जिसके चलते दो की जगह तीन महीने का राशन दिया जा रहा है। जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल एक साथ बांटा जाएगा। प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटित कर दिया गया है।

ग्राहकों के अनुसार, उन्हें सुबह 5 बजे से ही राशन लेने के लिए दुकान की लाइन में लगना होगा। सुबह से ही दुकानों में भीड़ बढ़ना शुरू हो जाएगी। शहरी क्षेत्र की दुकाने 9 बजे और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 7-8 बजे के बीच खुलेंगी। इस कारण लोग सुबह से ही राशन दुकान के बाहर लाइन लगाएंगे।

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने 28 मई को बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान प्रदेश की 249 ऐसे उचित मूल्य दुकानें, जो बारिश के दौरान पहुंच विहीन हो जाती हैं। ऐसे में उन दुकानों में भी विशेष तैयारी की गई है। जून माह में ही इन दुकानों में अग्रिम चावल भण्डारण की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश के समय भी राशन का वितरण जारी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now