वेनेजुएला प्लेन क्रैश की वजह आई सामने, जानिए क्या हुआ था?

October 23, 2025 10:56 PM

लेंस डेस्क। वेनेजुएला के पश्चिमी राज्य ताकीरा की राजधानी सैन क्रिस्टोबल में एक दुखद विमान दुर्घटना हुई। एक छोटा निजी विमान रनवे से उड़ान भरते समय हादसे का शिकार हो गया।

यह घटना इतनी भयानक थी कि विमान में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें विमान को उड़ान भरने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

कुछ ही पलों में विमान अचानक नियंत्रण खोकर जमीन से टकरा जाता है और आग की लपटों में घिर जाता है। यह दृश्य इतना डरावना था कि लोग सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान ने रनवे पर तेजी से गति पकड़ी, लेकिन जल्द ही उसका संतुलन बिगड़ गया। उड़ान भरने से पहले ही विमान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दमकल कर्मियों ने तुरंत पहुंचकर आग को नियंत्रित किया। दुर्भाग्यवश, तब तक दोनों यात्रियों की जान जा चुकी थी।

वेनेजुएला की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण वह उड़ान के दौरान जरूरी गति हासिल नहीं कर सका।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now