सऊदी अरब ने मक्का,जेद्दा समेत कई इलाकों में खतरे की चेतावनी जारी की

लेंस डेस्क । सऊदी अरब के सिविल डिफेंस ने गुरुवार को मक्का, जेद्दा, तबुक, यानबू और ताइफ समेत कई इलाकों में संभावित खतरे को लेकर अलर्ट (warning for Mecca and Jeddah) जारी किया। यह चेतावनी नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए दी गई। सिविल डिफेंस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने को कहा। आमतौर पर इस तरह के अलर्ट मिसाइल या ड्रोन हमले के संभावित खतरे का संकेत देते हैं। कुछ देर बाद ये अलर्ट हटा भी लिए गए।

10 दिनों में दूसरी बार अलर्ट

मक्का के लिए यह चेतावनी 10 दिनों से भी कम समय में दूसरी बार जारी की गई है। इससे पहले 15 सितंबर को भी मक्का के लिए अलर्ट दिया गया था। उस समय सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को नष्ट कर दिया था।

सऊदी अरब का आरोप है कि हूती विद्रोही मक्का को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सऊदी के अनुसार 2017 के बाद यह पहली बार हुआ है। हालांकि हूती गुट ने इन आरोपों से इनकार किया है।

हूती विद्रोहियों से तनाव

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। हाल के हफ्तों में हूतियों ने लाल सागर में जहाजों पर हमले किए और कुछ इलाकों पर कब्जा भी किया। सऊदी समर्थित यमन सरकार और हूतियों के बीच फिर से लड़ाई तेज हुई है। ये अलर्ट क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आए हैं। मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है, इसलिए वहां सुरक्षा को लेकर सऊदी अधिकारियों की विशेष सतर्कता रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now