छत्तीसगढ़ में MBBS इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ा, अब मिलेगा 25 हजार रुपये प्रतिमाह

MBBS

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। अब इंटर्न्स को प्रतिमाह 25 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ी हुई छात्रवृत्ति (स्टाइपेंड) 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।

हालांकि एमबीबीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ने से हड़ताल खत्म नहीं होगी। अन्य सभी डॉक्टरों के साथ एमबीबीएस के इंटर्न्स की हड़ताल भी जारी रहेगी।

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे MBBS इंटर्न डॉक्टरों को फायदा होगा। इससे पहले इंटर्न्स को अपेक्षाकृत कम राशि मिल रही थी।

विभाग के आदेश के अनुसार, अब इंटर्न्स को हर महीने 25,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। यह बढ़ोतरी उनके दैनिक खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।गौरतलब है की छत्तीसगढ़ के डॉक्टर्स लगातार अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे । उनमें से इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी हुई है ।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now