सरकार ने वापस लिया मीडिया प्रोटोकॉल का आदेश

June 21, 2025 8:34 PM
Media Protocal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी मेडिकल कॉलेज और उससे संबंद्ध अस्पतालों के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से मीडिया के लिए जारी प्रोटोकॉल स्थगित कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में फैसला वापस ले लिया है। 21 जून को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 13 जून को विभाग के सचिव की तरफ से प्रोटोकॉल संबंधी दिए आदेश को स्थगित किया है। विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू की तरफ से यह स्थगित आदेश दिया गया है।

इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि विभागीय सचिव विदेश में हैं, लेकिन विभागीय मंत्री के इस तरह के प्रोटोकॉल के आदेश के खिलाफ बयान देने के बाद उसे फिलहाल स्थगित किया गया है। विभागीय सचिव के वापस आने के बाद इस पर आगे फैसला लिया जाएगा।

बता देंं कि 13 जून काे विभागीय सचिव की तरफ से प्रोटोकॉल संबंधी आदेश जारी किया गया था, जिसमें मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में रिपोर्टिंग के लिए मीडिया लाइजनिंग अफसर और पीआरओ नियुक्त करने के आदेश दिए गए थे। इन्हीं दोनों के जरिए मीडिया का आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे।

विभाग के इस आदेश का पत्रकारों ने बड़ा विरोध किया था। सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।

इस चेतावनी के बाद ही विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडिकल काॅलेज में मीडिया के प्रबंधन के लिए जारी किए निर्देशों को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की थी। यह निर्णय मीडिया की अहम भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके बाद भी अस्पतालों में मीडिया को रोका गया, जिसके बाद अब यह आदेश निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें : ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर कल योग दिवस मनाएगी BJP

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now