इंडिगो की फ्लाइट का लैंडिंग के बाद 40 मिनट तक बंद रहा दरवाजा, अंदर फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश, महापौर और विधायक

June 18, 2025 9:05 PM

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट लैंड होने के 40 मिनट तक फ्लाइट का दरवाजा बंद रहा। इससे सैकड़ों पैसेंजर फ्लाइट के अंदर फंसे रहे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चतुरी नंद, महापौर मीनल चौबे भी मौजूद रहीं। जानकारी के अनुसार फ्लाइट लैंड होने के 40 मिनट तक दरवाजा नहीं खुला, तकनीकी खराबी के कारण दरवाजा नहीं खुला था। फ्लाइट का गेट नहीं खुलने पर कुछ यात्री घबरा गए। हालांकि, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। Indigo

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ टेक्निकल दिक्कत रही होगी। इसके कारण 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे। विमान सीढ़ी वाला नहीं था और उसमें एयरोब्रिज लगता है, उसके चलते दरवाजा नहीं खुल रहा था।

सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद बताया कि, वे अपने पति के साथ दिल्ली से रायपुर लौट रही थी। इसी दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद टेक्निकल दिक्कतों के कारण फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इस दौरान उनके पति घबरा रहे थे। विधायक ने बताया कि, अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए हादसे के बाद से लोगों में थोड़ा डर है। इसलिए फ्लाइट में बैठे कुछ और भी यात्री थोड़ी देर के लिए घबरा गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now