पहलगाम हमले के आतंकियों को चुुन-चुन कर मारेंगे : शाह

Amit Shah

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पहलगाम हमले में शामिल एक-एक आतंकी को चुन-चुन कर मारेंगे। अमित शाह (Amit Shah) दिल्‍ली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। पहलगाम हमले में शामिल किसी भी आतंकी को बख्‍शा नहीं जाएगा। गृृहमंत्री शाह बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के पूण्‍यतिथि में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

अमित शाह ने कहा कि जो भाई बहन पहलगाम आतंकी हमले में आतंक के भेट चढ़े उनको हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मैं आज आतंकियों के भेंट चढ़े नागरिकों और उनके परिवार से कहना चाहता हूं, उनके ऊपर जो दुख पड़ा है, वो पूरे देश का दुख है। हम पूरे देश को बताना चाहते हैं कि देश के PM आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। हम मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़े हैं। और आज वे ये न समझ लें कि हमारे २७ नागरिकों की जान लेकर वे ये लड़ाई जीते हैं। मैं उन सभी आतंकियों से ये कहना चाहता हूं कि उन सभी आतंकियों को चून-चून कर जवाब दिया जाएगा। पहलगाम के हमले की बाद अगर वो समझ रहे है कि ये उनकी जीत है। तो गलत समझ रहे हैं। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now