नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान (Pakistan) को एक विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। एक समय 252 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन मनल चौहान और मोहित उल्वा की बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया।
पाकिस्तान ने बनाए 337 रन
फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मुकाबले में संघर्ष किया। लगातार विकेट गिरने के कारण भारत पर दबाव बढ़ गया। 252 रन पर आठवां विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की जीत करीब नजर आने लगी थी।
मनल और मोहित ने संभाली पारी
मुश्किल हालात में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने निचले क्रम में अहम बल्लेबाजी करते हुए भारत की उम्मीदें बनाए रखीं। मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंचा और अंतिम गेंद पर भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने नौ विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।
ग्रुप स्टेज की हार का बदला लिया
भारत को इसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में मिली जीत के साथ भारतीय टीम ने उस हार का बदला भी ले लिया। इस खिताबी जीत के साथ भारत ने अंडर-19 एशिया कप में अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है।











