छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, प्रदेश में निकाली गई पोल- खोल रैली

Teachers

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश में मंगलवार को शिक्षकों ने पोल खोल रैली का आयोजन किया। इस रैली के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसी तरह आने वाले दिनों में 13 जून को संभागीय पोल खोल रैली और जे डी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं 16 जून से शुरू हो रहे शाला प्रवेशोत्सव का भी शिक्षक बहिष्कार करेंगे। Teachers

रैली को लेकर शिक्षक विरेंद्र दुबे ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय में आज पोल खोल रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को युक्तियुक्तकरण में की जा रही गड़बड़ी, अनियमितता, अधिकारियों द्वारा चहेतो को लाभ पहुंचाने के लिए जूनियरों को बचाकर सीनियरो को अतिशेष किया गया। रिक्त पदो की जानकारी छुपाई गयी। इससे जुड़ी जानकारी को साक्ष्य सहित ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग व पूरे प्रदेश में युक्तियुक्तकरण को स्थगित करने की मांग की गई है।

शिक्षक साझा मंच का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में चल रही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत, किसी भी शिक्षक संगठन द्वारा राज्य के एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने वाली कार्यवाही का विरोध नहीं किया जा रहा है। हमारा विरोध युक्तियुक्तकरण के निर्देशों और प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए है, ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के हितों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सके।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories