सैकड़ों कैंसर मरीजों को भर्ती किए टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में 24 घंटे बंद रही पानी की सप्लाई

नई दिल्ली। बनारस स्थित Tata Cancer Institute में जहां सैकड़ों कैंसर मरीज भर्ती रहते हैं भीषण गर्मी में 24 घंटे तक पानी सप्लाई बंद रहने से हाहाकार मचने की सूचना है। मरीजों द्वारा बवाल मचाने पर फायर बिग्रेड के लिए आरक्षित पानी की सप्लाई करनी पड़ी लेकिन गजब यह है किसी भी चैनल या अखबार ने इस खबर की कवरेज नहीं की।

इस पूरे मामले को शासन प्रशासन तक पहुंचाने वाले वल्लभ पांडे ने लेंस को बताया कि शनिवार रात से ही पंडित महामना मदन मोहन मालवीय टाटा कैंसर मेमोरियल सेंटर, सुंदरपुर वाराणसी TMC अस्पताल के एडमिट वार्ड के सभी 7 फ्लोर में पानी की सप्लाई ठप हो गई। जिसके बाद वार्डों में गंदगी फैलने से हाहाकार मच गया।

वल्लभ का कहना था कि मुझे सूचना मिली, पिछले 12 घंटे से हॉस्पिटल मे एक बूंद पानी नहीं है।चारों तरफ हाहाकार मचा है कितने मरीज बेड पर ही लैट्रिन कर दिए है, कितने मरीज उल्टी कर दिए है।कई वार्डो से बदबू आ रही है.।मरीज हताश परेशान लाचार है तो परिजन हॉस्पिटल से बाहर सुलभ शौचालय की खोज कर रहे है।कोई ब्रश भी नहीं किया है। मेरे वार्ड मे चारों तरफ गंध मची है।

अस्पताल प्रशासन के ओर से सुबह 9 बजे संक्षिप्त समय के लिए फायर बिग्रेड के लिए आरक्षित पानी को खोला गया है, लेकिन इस विकराल आपातकाल मे वह ऊंट के मुँह मे जीरे की तरह था। इसकी शिकायत वाराणसी जिला प्रशाशन, राज्य प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग से करने पर जैसे तैसे बीती रात सप्लाई बहाल की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now