कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

लेंस डेस्क । असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13125) का एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन के इंजन सहित पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन को स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर पाए, जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। रेलवे के आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि अब तक किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन के जरिए उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। जनरल मैनेजर सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच चुके हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इस हादसे के कारण दिगारू स्टेशन के आसपास के रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटा है ताकि सामान्य यातायात फिर से शुरू हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now