कुलगाम के बाद किश्तवाड़ में आतंक का साया, दो SPO के शव बरामद

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए हैं। दोनों बुधवार से लापता थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके शव दूरदराज के दच्छन इलाके से बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे। गौरतलब है कि महज 24 घंटे पहले कुलगाम जिले में मीर बाजार के पास अखरान इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में कुल 3 सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं। 

सर्विस राइफल भी गायब

दोनों जवानों के शव तो बरामद हो गए हैं, लेकिन उनके सर्विस हथियार नहीं मिले हैं। ऐसे में इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। ये जवान जिस इलाके में लापता हुए थे, वह आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है।

आपको बता दें कि श्रीनगर के साथ सटे गांदरबल में बुधवार की रात आतंकियों के एक दल को देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में कई जगह तलाशी भी ली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now