अमेरिकी टैरिफ में कटौती से झूमा शेयर बाजार, जानिए किन सेक्टर ने दिखाई तेजी

February 3, 2026 6:07 PM

लेंस डेस्क। बजट से बेरुखी दर्ज कराने के बाद आई अमेरिकी टैरिफ में कटौती की खबर ने शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह दिखाया। मंगलवार को सेंसेक्स ने 2,400 से ज्यादा अंकों की मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 25,800 के स्तर से ऊपर खुला।

खासकर आईटी, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी का रुख बना।निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में करीब 5% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं निफ्टी आईटी 2.5% चढ़कर 39,006 के आसपास पहुंच गया।

बाजार खुलने से पहले ही GIFT Nifty में लगभग 3% का जोरदार उछाल नजर आया था। निवेशकों का मूड अब काफी सुधर गया है और पिछले कुछ समय की गिरावट से उबरने के संकेत मिल रहे हैं।

ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त बताया और कहा कि दोनों मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। इस समझौते से भारत-अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे। भारत ने अमेरिका से ऊर्जा, तकनीक और कृषि क्षेत्र में ज्यादा खरीदारी बढ़ाने का वादा किया है।

ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने की बात कही है। साथ ही, रूस से तेल खरीद को लेकर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को भी हटाया जा रहा है।इससे पहले विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपए की कमजोरी से बाजार पर दबाव था, लेकिन अब ये चिंताएं काफी हद तक कम हो गई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब बाजार की रफ्तार और तेज हो सकती है। खासकर टेक्सटाइल, आईटी और कुछ ऑटो कंपनियां जैसे भारत फोर्ज को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उनके उत्पाद अमेरिकी बाजार में सस्ते हो जाएंगे।

ऑटो सेक्टर में भी शेयरों में 1.2% से लेकर 8.9% तक की बढ़त देखी गई। समझौते के तहत भारतीय ऑटो और पार्ट्स के निर्यात पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे इन कंपनियों को काफी फायदा होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now