सिंगरौली के अडानी पवार प्लांट में बवाल, मजदूर की मौत के बाद हंगामा, गाड़ियों और परिसर में तोड़फोड़, आगजनी

March 14, 2026 6:38 PM
Singrauli Adani Power Plant

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित अडानी पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद बड़ा बवाल हो गया। घटना की खबर फैलते ही श्रमिकों में भारी आक्रोश फैल गया और प्लांट परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए मजदूरों ने कंपनी परिसर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। अचानक हुए इस विरोध के कारण प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

मजदूर की मौत के बाद बवाल

घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है। प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि रात्रि पाली के दौरान काम कर रहे एक श्रमिक की कार्यस्थल पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की। प्रबंधन ने शव को छिपाने का प्रयास किया और जैसे ही यह जानकारी अन्य श्रमिकों तक पहुंची, सुबह होते-होते हजारों मजदूर प्लांट गेट पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्रमिक रात की पाली में ड्यूटी पर था।इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। साथी श्रमिकों का आरोप है कि घटना के बाद प्रबंधन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की और शव को हटाने का प्रयास किया।इस आरोप के बाद मजदूरों का गुस्सा भड़क गया. सुबह होते ही बड़ी संख्या में श्रमिक प्लांट गेट पर पहुंच गए।उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और न्याय की मांग की।

प्लांट परिसर में तोड़फोड़ पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

प्रदर्शन के दौरान स्थिति और भी बिगड़ गई जब कुछ आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी परिसर में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हंगामे के दौरान पुलिस की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहें हैं।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now