कोयला खदान में कई महीनों से मजदूरी कर रहे नक्सली को SIA ने रायपुर से किया गिरफ्तार

September 28, 2025 1:04 PM
SIA

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नक्सली को फिर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली रायपुर के भाठागांव इलाके में छिपा था। इस बार भाठागांव इलाके में नक्सली रामा किचाम को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने पकड़ा है।

4 दिन पहले रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से गिरफ्तार किए गए नक्सली दंपती से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रायपुर से फिर एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को एसआईए ने एनआईए कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से सोने के बिस्कुट और नगदी रकम भी बरामद की गई है।

एसआईए के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली रामा किचाम कोरबा के कोयला खदान में मजदूरी करता था। चंगोराभाठा से जग्गू और उसकी पत्नी कमला का रामा के साथ संपर्क था, क्योंकि इनके बीच लगातार पैसों की लेन देन होती रहती थी।

हफ्तेभर में राजधानी में छिपे नक्सलियों को पकड़ने में एसआईए टीम को यह दूसरी कामयाबी मिली है। इससे

24 सितंबर को रायपुर में चंगोराभाठा के एक घर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार हुए थे। इन नक्सलियों ने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था।

यह भी पढ़ें : रायपुर में नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार, 6 सालों से नाम बदलकर रह रहे थे, अफसरों के घरों में भी पहुंचे

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now