अगर इंदिरा गांधी होतीं तो बीजेपी को कर देती बैन, बोले अशोक गहलोत

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देती। उन्होंने कहा कि अगर Indira Gandhi आज होतीं तो ऐसी राजनीति करने वाली पार्टी पर प्रतिबंध लगाने तक का कदम उठा सकती थीं।

गहलोत जयपुर में मौलाना अबुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान द्वारा आयोजित नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

गहलोत ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अदालतों की टिप्पणियों के बावजूद बुलडोजर कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और न्यायपालिका भी दबाव में नजर आ रही है।

गहलोत ने बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा को खतरनाक बताया और कहा कि उनकी आस्था महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. अंबेडकर के विचारों में नहीं है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार होने पर उनके घर जाकर सहयोग करें।

गहलोत ने इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने की बात कही और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दल एकजुट हों। उन्होंने कहा कि 50 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कहा कि लोकतंत्र बचाने की क्षमता सिर्फ कांग्रेस में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now