बिलासपुर में संयुक्त मोर्चा ने धार्मिक नफरत फैलाने वालों के खिलाफ किया प्रदर्शन

May 28, 2025 7:26 PM
Sanyukt Morcha

बिलासपुर। बिलासपुर में संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को धार्मिक नफरत फैलाने वालों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सभी धर्मों के संयुक्त मोर्चा ने मिलकर हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, पारसी, सिक्ख, ईसाई आपस में है बहन भाई के नारे लगाए। इसके बाद संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन भी सौंपा है। Sanyukt Morcha

अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अलग अलग जिलों में धर्म के नाम पर गंदी राजनीति करने वाले कुछ गुंडों के द्वारा कभी चर्च में जाने वालो पर हमला किया जा रहा है, तो कभी पादरियों पर, कभी गौ सेवा के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है।  ऐसे में घटिया राजनीति करने वालों के खिलाफ बिलासपुर में सभी धर्म जाति के लोगो के संयुक्त मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में अल्पसंख्यक समेत अलग अलग धर्म के मानने वाले ने देश की अखंडता के नारे लगाए और संविधान जिंदाबाद बोलकर समाज में एकता का संदेश भी दिया है। छत्तीसगढ़ के बुद्धिजीवी, समाजसेवी और हिंदू , मसीही,मुस्लिम , सिक्ख , बौद्ध ,समेत विभिन्न समुदाय के लोगों में बड़ी संख्या में एकजुटता दिखाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now