CG MITANIN PROTEST: प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार से 2023 के चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग की है। आज राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल में फिर से मितानिनों ने धरना दिया, प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में मितानिनों से ञपना सौंपकर सरकार से अपनी मांग रखी, मितानिनों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में 50 प्रतिशत वृद्धि करने, उन्हें राज्य सरकार के अधीन कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को शीघ्र लागू करने की अपील की।
संघ के अनुसार, वर्ष 2023 के चुनावी गारंटी पत्र में मितानिनों को 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का स्पष्ट वादा किया गया था लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। मितानिनों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं और लगातार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उचित आर्थिक सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल रहा है। संघ ने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से तुरंत संज्ञान लेते हुए मितानिनों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।
देखें द लेंस की ये रिपोर्ट :











