संजय अग्रवाल फिर बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, 20 साल से कर रहे योग-आयुर्वेद का प्रचार

Sanjay Agrawal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर वरिष्ठ योग प्रचारक और कोरिया जिले के संजय कुमार अग्रवाल (Sanjay Agrawal) को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे छत्तीसगढ़ में योग आयोग के गठन के बाद पहले अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

यह पद पूर्व अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद रिक्त हुआ था। संजय अग्रवाल इससे पहले भी इस आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग के विस्तार और जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी तथा योगमय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

संजय कुमार अग्रवाल इससे पहले भी छत्तीसगढ़ योग आयोग के पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पिछले लगभग 20 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार-प्रसार से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई शिविरों, जनजागरूकता अभियानों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग और प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया है।

कोरिया जिले से आने वाले संजय अग्रवाल लंबे समय से योग को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान से जुड़े रहे हैं। उनके पुनर्नियुक्त होने से योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में राज्य में योग को बढ़ावा देने, युवाओं और आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने तथा आयुर्वेद और स्वदेशी से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories