शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद क्रिश्चियन फोरम के अरुण पन्नालाल के खिलाफ एफआईआर, घर के सामने बजरंग दल ने मचाया बवाल

Chhattisgarh Christian Forum

रायपुर। भगवान शिव और सनातन धर्म पर सोशल मीडिया में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस FIR के बाद Chhattisgarh Christian Forum के संयोजक अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शुक्रवार को दी गई शिकायत के बाद की गई।

सिविल लाइन टीआई यामन देवांगन ने बताया कि हंसराज गोयल नामक फेसबुक अकाउंट से भगवान शिव, शिवलिंग और अन्य हिंदू देवी-देवताओं का उल्लेख करते हुए एक पोस्ट साझा की गई थी।

आरोप है कि इसी पोस्ट पर अरुण पन्नालाल ने शिवलिंग को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इस पर एफआईआर में अरुण पन्नालाल को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल का अब तक पता नहीं चला है।

दूसरी तरफ अरुण पन्नालाल के घर के सामने बजरंग दल ने बवाल मचाना शुरू कर दिया था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया।

भाजपा ने की थी सख्त कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी।

भाजपा का कहना है कि इस पोस्ट और टिप्पणी से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा था कि धार्मिक आस्था का अपमान करने और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories