छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात, निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

Akash Rao Girpunje

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पयलट ने मंगलवार को सुकमा नक्सल आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश निरिपुंजे के निवास पहुंचे। पायलट ने परिजनों से मुलाकात कर शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिवार के साथ खड़ा है। Akash Rao Girpunje

बता दें कि 9 जून को हुई नक्सलियों ने आगजनी की एक घटना को अंजाम दिया था। एडिशनल एसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ कोंटा के डोंड्रा इलाके गए थे। 8 जून की रात कोंटा के डोंड्रा इलाके में क्रेशर में पोकलेन मशीन को नक्सलियों ने आग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलने पर आकाश राव अपनी टीम के साथ स्थल निरीक्षण के लिए गए थे। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने आईईडी लगा दी, जिसमें आकाश राव फंस गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories