सचिन पायलट टटोलेंगे कांग्रेस पार्टी की नब्‍ज, दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर, करेंगे मैराथन बैठक

June 22, 2025 2:44 PM
Sachin Pilot Chhattisgarh visit

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन के कामकाज की समीक्षा के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 2 दिन के दौरे पर आ रहे हैं। 2 दिन के दौर में वह निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक कर फीडबैक लेंगे।

पार्टी की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पायलट 23 तारीख को पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी और वरिष्ठ नेताओं के बैठक में हिस्‍सा लेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक कर चर्चा करेंगे। 24 जून को पायलट पत्रकारों से मुखातिब होंगे।

बताया जा रहा है कि सचिन पायलट का फोकस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने पर होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now