आरएसएस चलाएगी दिल्ली, खट्टर की पसंद खुल्लर बन सकते हैं उपराज्यपाल, सक्सेना जायेंगे कश्मीर

आवेश तिवारी, नई दिल्ली। हरियाणा के दो दो मुख्यमंत्रियों के मुख्य प्रमुख सचिव रह चुके रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया जा सकता है। दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू और कश्मीर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी आरएसएस की गुड बुक में रही हैं। उनकी नियुक्ति को भी संघ की राय से जोड़कर देखा जा रहा था।

राजेश खुल्लर वर्तमान में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य प्रमुख सचिव हैं। पहले उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के साथ साथ 21 विभागों की जिम्मेदारी दी थी हालांकि बाद में कैबिनेट मंत्री का दर्जा ले लिया गया। यह पहली बार होने जा रहा है कि आरएसएस की पसंद का कोई नौकरशाह दिल्ली का उप राज्यपाल बनेगा।

खबर यह भी है कि जम्मू कश्मीर के मौजूदा उपराज्यपाल मनोज सिंहा शटिंग में डाले जा सकते हैं। दो दो मुख्यमंत्रियों के मुख्य प्रमुख सचिव रह चुके खुल्लर को हरियाणा में सार्वजनिक सुविधाओं के डिजिटलीकरण का श्रेय दिया जाता हैं। साथ ही उन्होंने विश्व बैंक में अधिशासी निदेशक के तौर पर भी अपनी सेवा दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी पहली पसंद रहे खुलकर को उनकी पदस्थापना अवधि पूरी होने से पहले वापस बुलाकर अपना प्रमुख सचिव बनाया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories