सीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में रिपब्लिक टीवी के रिपोर्ट्स ने किया, दीपिके ने कहा इन्हें 100 रुपए दे दो

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को हंगामा हो गया। यह घटना CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध मार्च से एक दिन पहले हुई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपब्लिक टीवी के रिपोर्ट्स को “बंद करो… दफा हो जाओ” कहते हुए सुना गया। जिसके बाद नेहा बोरा ने आयोजकों से हंगामा करने वालों को बाहर निकालने को कहा। अभिजीत दीपिके ने कहा इन्हें 100 रूपये दे दो चले जायेंगे।

दीपके ने सरकार पर लगाए आरोप

मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि पिछले 10-15 दिनों से दिल्ली में छात्र और युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा जबरन हटाया जा रहा है। दीपके ने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के कई विपक्षी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था। इनमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पिनाराई विजयन जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त का जिक्र करते हुए दीपके ने कहा, “और यह सब किसके लिए? सिर्फ एक आदमी, ज्ञानेश कुमार के लिए।”

सुरक्षा बलों की तैनाती पर उठाए सवाल

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के आह्वान के बाद रेलवे सेवाएं बंद कर दी गईं, और दावा किया कि दिल्ली में मेट्रो सेवाएं और कई स्टेशन भी बंद कर दिए गए। दीपके ने दिल्ली में जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने दावा किया कि कई पत्रकारों के पास प्रेस कार्ड होने के बावजूद, उन्हें पीटा गया और घंटों तक हिरासत में रखा गया।
वहीं नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि पत्रकारों के कैमरे छीन लिए गए और उन्हें विरोध प्रदर्शनों की कवरेज न करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने एक महिला पत्रकार का जिक्र किया, जिसे कथित तौर पर विवेक भगत द्वारा यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।

बोरा के अनुसार, जब वह महिला पत्रकार शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गई, तो उसी के खिलाफ एक जवाबी FIR दर्ज कर ली गई।उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय न्याय की मांग कर रहे नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

तिरंगा के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी CJP

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस CJP द्वारा शुक्रवार शाम ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन से पहले आयोजित की गई। अभिजीत दीपके ने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है और कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना एक लोकतांत्रिक अधिकार है।
CJP ने दिल्ली के साथ अन्य शहरों में भी एक साथ तिरंगा मार्च निकालने का आह्वान किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और कई जगहों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए जा सकते हैं और ट्रैफिक पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now