गार्गी कॉलेज की छात्राओं से मिलकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा – ‘अब जादूगर के सारे करतब खत्म हो चुके’

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों गार्गी कॉलेज (Gargi College) की छात्राओं से मुलाकात की।

इस मुलाकात पर राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा कि गार्गी कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय की युवतियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

राहुल आगे लिखते हैं कि दो बातें स्पष्ट हैं पहली यह कि जादूगर के सारे करतब खत्म हो चुके हैं। युवा भारत उसे भली-भांति पहचानता है। दूसरी बात यह कि जेनरेशन Z हमारा भविष्य है – और जेनरेशन Z की महिलाएं ही नेतृत्व करेंगी। उनके लिए हर संभव रास्ता खोलना हमारा कर्तव्य है। हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

गौरतलब है कि छात्रसंघ चुनाव में कथित धांधली की सूचना पर विगत 18 अप्रैल को डूसू अध्यक्ष आर्यन मान और एबीवीपी के कुछ सदस्य गार्गी कॉलेज पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। नियम के अनुसार, कॉलेज परिसर में पुरुषों को केवल खास मौकों पर और जांच के बाद ही एंट्री मिलती है।

रोके जाने के बावजूद आर्यन मान नहीं माने और अपने साथियों के साथ जबरन गार्गी कॉलेज में घुस गए। उन्होंने दावा किया कि वे वहां उम्मीदवार की मदद के लिए आए हैं। जिसका छात्राओं ने जमकर विरोध किया था। सिर्फ इतना ही नहीं भीतर घुसके वाले छात्रों को खदेड़ दिया था। राहुल गांधी छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now