रायबरेली में राहुल गांधी ने मोदी और शाह को कहा ‘गद्दार’, भाजपा ने माफी मांगने को कहा तो अमेठी में बयान ही दोहरा दिया

Rahul Gandhi

अमेठी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने रायबरेली दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा। इसके बाद राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा हमलावर हो गई और माफी मांगने को कहा तो अमेठी में जन संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बयान को दोहराते हुए कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। अब आर्थिक तूफान आने वाला है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि इन्होंने संविधान को खत्म किया है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से देश में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले जनता से कहा गया था कि पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं होगी और दाम नहीं बढ़ेंगे, लेकिन अब लगातार महंगाई बढ़ रही है।

कांग्रेस नेता ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम लेते हुए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं और उसी पैसे से नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है।’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की अपीलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता से विदेश यात्रा कम करने, सोना नहीं खरीदने और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की बात कहते हैं, जबकि खुद हजारों करोड़ रुपये के विमान से विदेश यात्रा करते हैं।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ेगी तथा पेट्रोल, डीजल, गैस, तेल, दाल और चावल जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो सकते हैं। राहुल गांधी ने किसानों को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि भविष्य में खाद की किल्लत जैसी स्थिति बन सकती है।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद के बयान को गैरजिम्मेदार और भड़काऊ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि इस बयान को लेकर आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘देश आर्थिक तूफान की ओर बढ़ रहा’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories