पेंड्रा में जोगी परिवार का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, पूर्व सीएम अजीत जोगी की मूर्ती चोरी होने का मामला

June 25, 2025 1:29 PM
Ajeet Jogi

पेंड्रा। मई महीने में पेंड्रा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ती रातो-रात चोरी हो गई थी। इस मामले में जमकर हंगामा हुआ था। अमित जोगी ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते बुधवार को अमित जोगी और जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना कर रहें हैं। इसमें डॉ. रेणु जोगी, अमित जोगी सहित जेसीसीजे के समर्थक मौजूद हैं। मौके पर क्रेन खड़ा करके मूर्ति लगाए जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को जिला कांग्रेस ने समर्थन दिया है। कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। Ajeet Jogi

बता दें कि गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ती स्थापित की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथी के दिन मूर्ती का अनावरण होना था। लेकिन, उससे पहले ही उस जगह से मूर्ती गायब कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला था। इसमें क्रेन के जरिए कुछ लोग मूर्ती को ले जाते दिखाई दे रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now