नई दिल्ली। बीजेपी के बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी है। निशिकांत को न केवल बीजू जनता दल बल्कि समूचे विपक्ष और भाजपा से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। अंततः निशिकांत को उड़ीसा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक को अमेरिकी सरकार और सीआईए से जोड़ने वाली अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांग ली है।

दुबे ने एक्स पर लिखा कि उनकी नेहरू जी के बारे में की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से बीजू बाबू से जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरी नेहरू जी के बारे में सोच को बिजू बाबू के बारे में समझ लिया गया। यह गलत व्याख्या है।
निशिकांत दुबे की मूल टिप्पणी 27 मार्च को आई थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 1962 के चीन युद्ध के दौरान बिजू पटनायक जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच लिंक थे। इस बयान से भारी विवाद खड़ा हो गया।
बीजेडी ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की और निशिकांत दुबे से बिना शर्त माफी की मांग की। ओडिशा विधानसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर हंगामा किया और सदन कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा। वही राज्यसभा में निशिकांत के इस बयान को लेकर वॉक आउट किया।
बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायके पटनायक ने पहले इस टिप्पणी को असाधारण बताते हुए कहा था कि दुबे को मानसिक डॉक्टर की सलाह की जरूरत है।अब बैकलैश के बाद दुबे ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनका इरादा बिजू पटनायक का अपमान करना नहीं था, बल्कि कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना करना था।
यह भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने निशिकांत को बताया अयोग्य, बीजू पटनायक पर दिया था विवादित बयान











