New York के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर रविवार रात 23 मार्च 2026 एक गंभीर हादसा हुआ। एयर कनाडा एक्सप्रेस की CRJ-900 फ्लाइट (मॉन्ट्रियल से आ रही) रनवे 4 के पास एक दमकल गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर में दमकल में सवार 4-5 आपातकालीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुछ रिपोर्टों में 2 पायलटों की मौत की बात कही गई है, जबकि अन्य में गंभीर चोटों का जिक्र है।
विमान में लगभग 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों में कुछ को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।हादसा तब हुआ जब विमान लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर जा रहा था। दमकल गाड़ी एक अलग इमरजेंसी में रनवे क्रॉस कर रही थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑडियो से पता चलता है कि दमकल को रुकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के नाक (नोज) हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद एयरपोर्ट पर मास कैजुअल्टी इंसीडेंट घोषित कर दिया गया और सभी उड़ानें रोक दी गईं। आने वाली फ्लाइट्स को JFK एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। FAA और NTSB ने जांच शुरू कर दी है।
ब्लैक बॉक्स, ATC रिकॉर्डिंग और मौसम की स्थिति की जांच की जा रही है। एयर कनाडा और पोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा है कि जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज चल रहा है।










