बीजापुर में नक्सलियों ने की सरेंडर नक्सली के परिवार के सदस्यों की हत्या, कई ग्रामीणों का अपहरण

Naxals encounte

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने सरेंड़र नक्सली दिनेश मोडियाम के परिवार के दो सदस्यों और एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों के द्वारा ग्रामीणों के अपहरण की खबर भी सामने आ रही है। परिजनों ने घटना की शिकायत अबतक पुलिस को नहीं दी है। पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। Naxals

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 4 बजे नक्सलियों का एक दल बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों को नक्सलियों ने पहले बंधक बनाकार रखा। इसके कुछ देर बाद नक्सलियों ने झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की हत्या कर दी। झींगु मोडियम और सोमा मोडियम सरेंडर नक्सली नेता दिनेश मोडियाम के रिश्तेदार हैं। वहीं अनिल माडवी छात्र है।

नक्सलियों ने बंधक बनाए 7 ग्रामीणों के साथ मारपीट कर उन्हें छोड़ दिया है। नक्सलियों के द्वारा दर्जन भर ग्रामीणों का अपहरण कर ले जाने की खबर भी सामने आई है। इस घटना को नक्सली नेता वेल्ला और उसकी टीम ने अंजाम दिया है।

हालांकि इस मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। पुष्टि होने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories