बीजापुर में नक्सलियों ने की दो शिक्षादूतों की हत्या, उधर नारायणपुर में JIO के मोबाइल टावर में लगाई आग

July 16, 2025 3:50 PM
Naxal activity

बस्तर। बस्तर में नक्सलियों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया है। बीजापुर में नक्सलियों ने दो शिक्षादूतों की निर्मम हत्या कर दी है। पिलूर और टेकामेटा गांव में नक्सलियों ने दो शिक्षादूतों की हत्या अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी परिजनों ने थाने में नहीं दी है। नक्सलियों ने पीलूर गांव के शिक्षा दूत का नाम विनोद मडे को जंगल में ले जाकर नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है। शिक्षादूत पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। Naxal activity

नक्सलियों ने दूसरी घटना फरसेगढ़ थाना इलाके के टेकामेटा की है। नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की हत्या मुखबिरी के आरोप में की है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों का एक दल टेकामेटा पहुंचा हुआ था। नक्सलियों ने गांव में शिक्षादूत के बारे में पता कर उसे घर से बाहर लाया। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं नारायणपुर में नक्सलियों ने JIO मोबाइल टावर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नारायणपुर के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र से 6 किलोमीटर दूर मढ़ोनार गांव में नक्सलियों ने जिओ टावर में की आगजनी की गई है। सोमवार की रात नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना स्थल के लिए छोटेडोगर के लिए पुलिस की टीम रवाना हुई है। नक्सलियों के तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टावर में आगजनी कर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now