बीजापुर में नक्सलियों ने फिर की दो ग्रामीणों की हत्या, इनमें से एक सरेंडर नक्सली

June 22, 2025 11:37 AM
Naxals encounte

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने शनिवार का देर रात फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। इनमें से सेंड्रबोर गांव के सम्मैया सुन्नम आत्मसमर्पित नक्सली और वेको देवा उर्फ लखमा अम्पुर गांव का रहने वाला था। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर इनकी हत्या की है। पूरा मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। Naxal

दरअसल, शनिवार को बड़ी संख्या में नक्सलियों का एक दल सेंड्रबोर गांव और अम्पुर गांव पहुंचा था। यहां रहने वाले वेको देवा उर्फ लखमा को नक्सली अपने साथ ले गए। इसके बाद आत्मसमर्पित नक्सली सम्मैया सुन्नम के सेंड्रबोर गांव पहुंचे। नक्सलियों ने इन दोनों पर पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाया और हत्या कर दी। नक्सली दोनों लाशों को गांव में छोड़कर भाग गए।

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जवानों को गांव की ओर भेजा गया। नक्सलियों की तालाश में पुलिस जुटी हुई है। इससे कुछ दिन पहले भी नक्सलियों ने दो छात्रों समेत तीन लोगों की हत्या की थी। साथ ही कई ग्रामीणों का अपहरण कर ले गए थे।

सूचना प्राप्त हुई है कि नक्सलियो के द्वारा कल रात को दो ग्रामीणों की हत्या की गई है जिसमे सम्मैया सुन्नम ( आत्मसमर्पित नक्सली – जनवरी 2025 में जारपल्ली RPC सदस्य के पद से आत्मसमर्पण ) का है ।

बीजापुर में नक्सलियों ने की सरेंडर नक्सली के परिवार के सदस्यों की हत्या, कई ग्रामीणों का अपहरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories