बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या

October 2, 2025 3:56 PM
Naxals encounte

बीजापुर। बस्‍तर में नक्‍ससलियों ने फिर घटना को अंजाम दिया है। बीजापुर में मुखबिरी के आरोप में नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उसूर ब्लॉक के ग्राम पुजारीकाकर निवासी मड़काम भीमा की हत्या नक्‍सलियों ने की है। माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पर्चे में लिखा गया है कि भीमा पर पुलिस को मुखबिरी करने, ग्रामीणों पर फर्जी केस बनवाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। इसी कारण उसे मौत की सजा दी गई।

गौरतलब है कि माओवादी संगठन लगातार मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश करते रहे हैं। यह घटना तक सामने आई है जब सुरक्षा बल नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। बीते तीन महीनों में बड़े माओवादी नेता या तो मारे गए हैं या बड़ी संख्‍या में संरेडर कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now