छत्तीसगढ़ की राजधानी में सूटकेस में मिली लाश, पेटी में सीमेंट भरकर सूनसान जगह पर छोड़ा

Murder In Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामले सामने आया है। इंद्रप्रस्थ इलाके में युवक की हत्या कर दी गई। युवक के शव को शूटकेस में भर कर उसे सीमेंट से पैक कर दिया गया। इसके बाद शव को एक बड़ी पेटी में भरकर युवक के शव को सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। पुलिस को जानकार मिलने के बाद मौके पर पहुंची।

डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक पेटी के अंदर सूटकेस में रखी लाश सुनसान इलाके में मिली है। पेटी में सीमेंट डालकर लाश को छोड़ा गया था। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची।

थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि इंद्रप्रस्थ इलाके में एक शव मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास सुनसान इलाके में कुछ लोगों को पेटी मिली। पेटी को खोलकर देखने की कोशिश की। इतने में एक सूटकेस अंदर मिला और उसमें एक लाश थी। फाैरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी।

डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories