भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, एक दर्जन से ज्यादा के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू में जुटी टीमें

April 4, 2026 8:56 PM
Multi-story building collapses in Anuppur

अनूपपुर। अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित 4 मंजिला अग्रवाल लॉज भरभराकर गिर गई। इमारत के गिरने से कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। अब तक रेस्क्यू टीम ने 2 शवों को निकाला है। मलबे में दबे लोगों की स्पष्ट जानकारी अबतक सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे कोतमा बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल लॉज की चार मंजिला बिल्डिंग अचानक धराशाई हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बिल्डिंग में मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तत्काल बाद से ही स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

प्रशासन से मिली अनुसार बिल्डिंग लगभग अग्रवाल लॉज लगभग10 साल पुरानी है। लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक भरभरा कर गिरने से लॉज में मौजूद लोग और मजदूर दब गए। एसईसीएल जमुना, कोतमा से रेस्क्यू दल बुलाया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि अंदर कितने लोग दबे हुए हैं। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now